अगले 72 घंटे बिहार में जारी रहेगा आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का दौर, IMD का डबल अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 14 से 16 जुलाई 2026 तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं भारी बारिश और तेज हवा चलेगी, तो कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. जानिए तीनों दिन का पूरा मौसम अपडेट.

Bihar Weather Alert: बिहार में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इन तीन दिनों के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में मौसम पूरी तरह सामान्य और साफ रहेगा.

14 जुलाई को सीतामढ़ी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 जुलाई को बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

पटना, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद और अरवल में येलो अलर्ट रहेगा जारी किया गया है. इन जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में कोई चेतावनी नहीं है.


15 जुलाई को इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 15 जुलाई को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगुसराय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां लोगों को तेज बारिश से सावधान रहने की जरूरत है.

बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

16 जुलाई को कई जिलों में येलो अलर्ट

16 जुलाई को बारिश का असर काफी कम हो जाएगा. इस दिन कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया में मौसम सामान्य रहेगा. इन जिलों को छोड़कर बिहार के बाकी सभी जिलों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत सभी बचे हुए इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की फुल्की बारिश या गरज के साथ बादल देखने को मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >