एक अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP प्लेट, होगी सीधी कार्रवाई

Bihar Transport Department: बिहार में नंबर प्लेट छुपाकर या उसमें छेड़छाड़ कर गाड़ी चलाने वालों पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है. जनवरी से अब तक 1200 से ज्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई हो चुकी है. सबसे ज्यादा मामले पटना में सामने आए हैं. विभाग ने सभी जिलों को सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया है.

Bihar Transport Department: बिहार में नंबर प्लेट छुपाकर या उसमें छेड़छाड़ करके गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अब सख्ती शुरू हो गई है. परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज कर दी है. जनवरी से अब तक पूरे राज्य में 1200 से ज्यादा गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. सबसे ज्यादा मामले पटना में सामने आए हैं. यहां अब तक 411 गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं.

परिवहन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश भेजा है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. अगर ऐसी गाड़ी पकड़ी जाती है तो पहले उसे जब्त किया जाएगा, उसके बाद नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

फायदा उठा रहे अपराधी

विभाग का मानना है कि कई आपराधिक मामलों में जिन गाड़ियों का इस्तेमाल होता है, उनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा होता है. पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां जब किसी चेकपोस्ट या सड़क पर लगे कैमरे से गुजरती हैं तो उनका नंबर साफ तरीके से पढ़ा नहीं जा पाता. इसी कमजोरी का फायदा कई अपराधी उठा रहे हैं.

कई मामलों में यह भी देखा गया है कि लोग नंबर प्लेट के एक-दो अंक पर टेप, कागज या कोई स्टिकर चिपका देते हैं, ताकि असली नंबर पहचान में न आए. कुछ गाड़ियों पर अब भी हाथ से लिखा हुआ नंबर प्लेट लगाया हुआ है. यह नियम के खिलाफ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे राज्य में चल रहा जांच अभियान

जिन गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा हुआ है, उनमें भी कुछ लोग नंबर के ऊपर स्टिकर या अन्य चीजें चिपका देते हैं. इससे नंबर साफ दिखाई नहीं देता. परिवहन विभाग के अनुसार बिहार में अभी भी 20 लाख से ज्यादा पुरानी गाड़ियां ऐसी हैं, जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है.

विभाग के नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2019 से पहले की सभी गाड़ियों में यह नंबर प्लेट लगाना जरूरी है. इसके अलावा करीब 39 हजार ऐसे वाहन मालिक भी हैं, जिन्होंने नंबर प्लेट बनवा तो लिया है, लेकिन अब तक उसे गाड़ी पर नहीं लगाया है. इसलिए विभाग अब पूरे राज्य में जांच अभियान चला रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >