Bihar Train News: बिहार से गुजरने वाली इन ट्रेनों से पहुंच सकते हैं हिल स्टेशन, ये रही लिस्ट…

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियां फिलहाल चल रही है. कई लोग बाहर घूमने के लिए जा चुके हैं तो वहीं, कई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस बीच बिहारवासियों के लिए खबर सामने आ गई है कि, अगर आप हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो, बिहार से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों में टिकट ले सकते हैं.

Bihar Train News: बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर आ गई है. गर्मी की छुट्टियां फिलहाल जारी है तो वहीं कई छुट्टी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप हिल स्टेशन जाने की तैयारी में हैं तो, बिहार से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का टिकट ले सकते हैं. उन ट्रेनों में शामिल है, लोहित एक्सप्रेस (15651) जो कि गुवाहाटी और जम्मू तवी के बीच चलने वाली एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन है. यह असम के गुवाहाटी से जम्मू-कश्मीर के जम्मू तवी तक चलती है. बता दें कि,
जम्मू तवी के पास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं. हावड़ा-अमृतसर मेल (13005) से हिल स्टेशन जाने के लिए आप अमृतसर उतर सकते हैं. यहां कई हिल स्टेशन जैसे कि, अम्ब, नूरपुर, डलहौजी, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा और मंडी आदि का आनंद ले सकते हैं.

इन ट्रेनों का ले सकते हैं टिकट

इसके अलावा सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) एक एक्सप्रेस ट्रेन है. जो बिहार के जयनगर से अमृतसर जंक्शन तक चलती है. इस ट्रेन से आप जालंधर और अमृतसर के आस-पास वाले हिल स्टशनों तक जा सकते हैं. उपासना एक्सप्रेस ट्रेन (12328) देहरादून से हावड़ा जंक्शन तक चलती है. अगर आप उपासना एक्सप्रेस से किसी हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप देहरादून में उतर सकते हैं और वहां से आप विभिन्न हिल स्टेशनों तक आनंद लेने जा सकते हैं.

ये सभी ट्रेनें भी हैं शामिल

तो वहीं, बाघ एक्सप्रेस (13019) एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन है. जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से चलकर उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक जाती है. बता दें कि काठगोदाम एक हिल स्टेशन है, जो उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पड़ता है. इसके साथ ही अर्चना एक्सप्रेस (12355) भी है, जो कि पटना से जम्मू तवी के बीच चलने वाली एक साप्ताहिक ट्रेन है. इस ट्रेन से आप जम्मू तवी के आस-पास स्थित बेहतरीन हिल स्टशनों तक पहुंच सकते हैं. बता दें कि, जम्मू में बेहद आकर्षक जगह है, जहां आप छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: Bihar Accident: नवादा में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >