Bihar Teacher: शिक्षकों के ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ने के लिए ACS सिद्धार्थ ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, बढ़ाई गई निगरानी

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग ने अब शिक्षकों की हाजिरी पर निगरानी बढ़ा दी है. लगातार मिल रहे फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद ACS सिद्धार्थ ने सख्त फैसला लिया है. चार अधिकारियों की अनुश्रवण कोषांग गठित की गई है. ये टीम शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Teacher: बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की चालाकी जल्द ही दूर होने वाली है. बेतिया से लगातार मिल रहे फर्जी हाजिरी की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. उन्होंने अब वैसे शिक्षकों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं. बीते दिनों मुंगेर जिले में भी घर बैठे-बैठे फर्जी तरीके से एक शिक्षक के हाजिरी लगाने का मामला सामने आया था. इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा के आदेश के बाद बेतिया में शिक्षकों की ई-मोबाइल उपस्थिति की गहन जांच के लिए जिलास्तरीय ई-मोबाईल उपस्थिति अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है.

कोषांग में शामिल किए गए चार अधिकारी

इस अनुश्रवण कोषांग में चार अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें जिला शिक्षा कार्यालय के अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर अरुण कुमार अकेला, कार्यक्रम सहायक जितेन्द्र सिन्हा और कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार शामिल हैं. जिलास्तरीय ई-मोबाइल उपस्थिति अनुश्रवण कोषांग को जनवरी 2025 से ही सभी शिक्षकों की हाजिरी की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. किसी भी शिक्षक की हाजिरी संदिग्ध पाई जाती है तो उसका डाटा सहित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. वहीं शिक्षक की तरफ से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता को दी गई है.

मुंगेर में फर्जी हाजिरी लगाने का मामला

दरअसल, बीते दिनों मुंगेर में एक शिक्षक की फर्जी हाजिरी का मामला सामने आया था. आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आते थे, लेकिन उनकी हाजिरी हरदिन लग रही थी. शिक्षा विभाग लगातार धोखाधड़ी को रोकने के लिए नए-नए तरीके लाता है. इसी क्रम में ई-शिक्षाकोष ऐप को भी अपडेट किया गया है. इसके बावजूद भी शिक्षकों ने फर्जी उपस्थिति बनाने का तरीका ढूंढ लिया. शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो मामला सही पाया गया. अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर नजर रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है.

ALSO READ: Good News! बिहार में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >