PM Internship Camp: बिहार के युवाओं के लिए इंटर्नशिप के जरिए कमाई का अच्छा मौका है. 25 सितंबर को पटना में इंटर्नशिप के लिए चयन शिविर लगाया जाएगा. इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं. कुल 129 इंटर्नशिप के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा.
25 सितंबर को लगेगा कैंप
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत यह कैंप 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में लगाया जाएगा. इसमें कई कंपनियां युवाओं को इंटर्नशिप का मौका देंगी. अच्छी बात यह है कि चयन की प्रक्रिया भी उसी दिन पूरी की जाएगी.
इंटर्नशिप के दौरान हर महीने मिलेंगे 9 हजार
जिस युवा का चयन होगा, उसे इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 9 हजार रुपये मिलेंगे. यह इंटर्नशिप 6 से 9 महीने की होगी. इसके अलावा ज्वाइन करने पर एक बार 6 हजार रुपये भी दिए जाएंगे. यानी इंटर्नशिप के साथ युवाओं को आर्थिक मदद भी मिलेगी.
रिलायंस और पावरग्रिड समेत इन कंपनियों में मौका
कैंप में कुल 129 पेड इंटर्नशिप के मौके हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, जुबिलेंट फूडवर्क्स और क्वेस जैसी कंपनियां इसमें शामिल होंगी. इन कंपनियों में युवाओं को अलग-अलग तरह के काम सीखने और करने का मौका मिलेगा.
इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ ग्रेजुएट युवाओं को ही मौका नहीं दिया जा रहा है. 10वीं और 12वीं पास के साथ आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. कैंप में ऑपरेशंस मैनेजमेंट इंटर्न, जियो डिजिटल रिपेयर और टैलेंट स्पॉटर जैसे कामों के लिए चयन किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
उसी दिन हो जाएगा चयन
इस कैंप की सबसे खास बात यह है कि युवाओं का चयन उसी दिन किया जाएगा. यानी चयन के बाद युवाओं को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो कैंप से पहले अपनी योग्यता और उपलब्ध इंटर्नशिप की जानकारी जरूर देख लें.
यह इंटर्नशिप कैंप कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है. इच्छुक युवा pminternship.mca.gov.in पर जाकर योजना और इंटर्नशिप से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: 24 और 25 सितंबर को पूरे बिहार में अलर्ट, 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, झमाझम बारिश की चेतावनी
