बिहार में मुसलमान सुरक्षित हैं या नहीं? उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दिया बड़ा बयान

Bihar: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज की चिंताओं पर जेडीयू ने बड़ा भरोसा दिलाया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी सरकार भी नीतीश कुमार की नीतियों पर चलेगी. उन्होंने मुस्लिम सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द और विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया.

Bihar: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज के बीच उठ रही चिंताओं को लेकर जेडीयू ने बड़ा संदेश दिया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और शासन में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा.

नीतीश मॉडल पर ही चलेगी नई सरकार

पटना में जेडीयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भले ही अब सरकार की कमान सम्राट चौधरी के हाथ में है, लेकिन सरकार का कामकाज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर ही चलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार समावेशी विकास, सामाजिक संतुलन और सभी वर्गों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है.

क्राइम, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर जीरो टॉलरेंस

उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि सम्राट चौधरी ने अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ सख्त जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है. उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और इस मामले में नीतीश कुमार की नीति ही आगे भी लागू रहेगी.

विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप

विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल विकास के बजाय अल्पसंख्यकों के बीच डर और भ्रम फैलाने की राजनीति करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वास्तविक विकास से ज्यादा अफवाहों पर जोर दिया. नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद किसी की नागरिकता नहीं छीनी गई, इसलिए डर फैलाना गलत है. उन्होंने वक्फ संशोधन कानून समेत कई मुद्दों पर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टोपी विवाद पर दिया जवाब

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने को लेकर उठे सवालों पर विजय कुमार चौधरी ने तंज करते हुए कहा कि अगर सरकार का मूल्यांकन टोपी से होता है, तो हमें भी टोपी दे दीजिए. उन्होंने कहा कि सरकार प्रतीकों से नहीं, काम से पहचानी जाएगी.

नेतृत्व के सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जनता ने गठबंधन को नीतीश कुमार के नाम पर समर्थन दिया है. सम्राट चौधरी खुद भी नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन में सरकार चला रहे हैं. जेडीयू ने इन बयानों के जरिए साफ संकेत दिया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बावजूद नीतियों में स्थिरता बनी रहेगी और सभी समुदायों को साथ लेकर सरकार आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी

3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >