शेरपुर-कन्हौली सिक्स लेन वाली सड़क के लिए टेंडर खुला, जानिए कहां फंसा था पेंच

Bihar Road Project: शेरपुर से कन्हौली तक सिक्स लेन सड़क बनाया जाएगा. इसके लिए टेंडर खुल चुका है. इस सड़क परियोजना को लगभग 777.79 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा. यह खर्च केंद्र और राज्य सरकार दोनों आधा-आधा वहन करेगी.

Bihar Road Project: शेरपुर-कन्हौली सिक्स लेन सड़क पटना रिंग रोड की बेहद खास परियोजना है. एनएचएआई की तरफ से टेंडर खोल दिया गया है, जिसके बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा. एजेंसी का चयन होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. शेरपुर से कन्हौली तक सड़क की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है. इस सड़क के निर्माण में करीब 777.79 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.

इस वजह से अटका था मामला?

जानकारी के मुताबिक, सड़क के निर्माण का आधा-आध खर्च राज्य और केंद्र सरकार करेगी. राज्य सरकार की तरफ से 50 परसेंट राशि नहीं मिलने की वजह से मामला अटका हुआ था. लेकिन राज्य सरकार की तरफ से सहमति मिलते ही राशि आवंटित कर दिया गया है, जिसके बाद टेंडर खोल दिया गया.

किसानों को मिलेगा मुआवजा

एनएचएआई की माने तो, किसानों को जमीन का मुआवजा दिया जाएगा. इसे लेकर नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद किसानों के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से पटना रिंग रोड निर्माण के लिए शेरपुर-कन्हौली के बीच जमीन चिह्नित की गई है.

जमीन अधिग्रहण के लिए इन गांव का नाम

रिंग रोड का निर्माण ग्रीनफील्ड के साथ पहले से बनी सड़क को चौड़ीकरण किया जाएगा. बिहटा अंचल के पैनाल, कन्हौली, परखोतिमपुर कोठी, मुस्तफापुर और हीरामनपुर के रैयतों को नोटिस भेजी जाएगी. जबकि मनेर अंचल के मुस्तफापुर मौली, रसूलपुर बिजैगोपाल, हरशंकरपुर नरहन्ना, रसूलपुर बिजैगोपाल मिलकी, बलुआ और संतर गांव शामिल हैं.

सड़क बनने से होगा ये फायदा

जानकारी के मुताबिक, शेरपुर-कन्हौली सड़क के बनने से तीन जिलों को फायदा हो सकेगा. यह सड़क पटना, सारण और वैशाली से होकर गुजरेगी. इतना ही नहीं, कन्हौली में नया बस स्टैंड बनेगा, जिसका नाम पाटली बस टर्मिनल होगा. यह बस स्टैंड लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा. नए बस स्टैंड के लिए जमीन कन्हौली मौजा के थाना नंबर-69 में है. यहां जमीन अधिग्रहण होने पर किसी का घर उजड़ने की भी कोई संभावना नहीं है.

Also Read: पूर्णिया में आज हाई अलर्ट, पप्पू यादव के गढ़ में पहुंचेंगे अमित शाह, जानिए पूरी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >