पटना से आरा-बक्सर जाना होगा आसान, 346 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू, देखें अपडेट

Bihar Road Project: पटना में जेपी गंगा पथ को दीघा से शेरपुर होते हुए कोइलवर तक बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 346 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. एलिवेटेड रोड और बांध पर सड़क बनने से पटना, आरा और बक्सर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

Bihar Road Project: दीघा से शेरपुर होते हुए कोइलवर तक जेपी गंगा पथ का विस्तार होना है. इसके लिए 25 मौजों में 346 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए बिहार राज्य पथ विकास निगम ने पटना जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है. जिला प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

एक एलिवेटेड रोड भी बनेगा

दीघा से कोइलवर तक जेपी गंगा पथ के विस्तार में बांध पर सड़क बनाने के अलावा एलिवेटेड रोड भी बनना है. गंगा नदी के हिस्से वाली जमीन में एलिवेटेड रोड बनेगा. इसके लिए 346 एकड़ जमीन की जरूरत है. दीघा से शेरपुर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा. इसकी लंबाई 12.5 किमी है. शेरपुर से कोइलवर पुल के बीच लगभग 23 किमी में साढ़े चार किलोमीटर एलिवेटेड रोड व 18.5 किमी बांध पर सड़क बनेगी.

तीन अंचलों में जमीन अधिग्रहण होगा

जेपी गंगा पथ के विस्तार के लिए तीन अंचलों-पाटलिपुत्र, दानापुर अंचल व मनेर में में जमीन का अधिग्रहण होगा. बिहार राज्य पथ विकास निगम से प्रस्ताव मिलने के बाद भू-अर्जन निदेशालय को पत्र दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होगा. इसके बाद 60 दिनों के अंदर दावा-आपत्ति लिये जायेंगे. इसके बाद सीमांकन होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत होगा निर्माण

सूत्र ने बताया कि बांध बना कर सड़क बनने वाले हिस्से में रैयतों की जमीन ली जायेगी, जबकि एलिवेटेड रोड निर्माण वाले हिस्से में गंगा नदी की जमीन है. दीघा से कोइलवर तक जेपी गंगा पथ का विस्तार होने पर कोइलवर में सोन नदी पर बने छह लेन पुल से होकर लोग आरा पहुंच जायेंगे. सड़क का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत होना है. इसके लिए हैदराबाद की कंपनी विश्व समुद्रा एजेंसी चयनित हुई है. सड़क के निर्माण से आरा, बक्सर से आगे चलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी होगी.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह का केस MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर, अश्लील गीत पर हथियार लहराकर ठुमका लगाने का है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >