Bihar Road Project: पटना में बनेगी फोरलेन सड़क, बांस घाट से जुड़ेगा जेपी गंगा पथ, जानिए कब तक होगा बनकर तैयार

Bihar Road Project: पटना में फोरलेन सड़क का निर्माण होने वाला है. बांस घाट के पास जेपी गंगा पथ से कनेक्टिविटी के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. लगभग 600 मीटर लंबी फोरलेन सड़क बनेगी. इस सड़क के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा.

Bihar Road Project: पटना जिले में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बांस घाट के पास अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ को कनेक्ट करने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है. इसके बनने से आयकर गोलंबर से मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचना आसान हो जायेगा.

कब तक बनकर होगा तैयार?

जानकारी के मुताबिक, अगर निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई अड़चन नहीं आई तो अगले साल के फरवरी महीने तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. सड़क के बनने में करीब 52.28 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही गई है. यह सड़क फोरलेन होगी. इसके निर्माण से बेली रोड से संपर्कता बढ़ जाएगी. बेली रोड से लोग मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंच जायेंगे. साथ ही पीएमसीएच, गाय घाट, कंगन घाट, दीदारगंज सहित अन्य जगहों पर आने-जाने की सुविधा बढ़ जाएगी.

कितनी लंबी बनेगी फोरलेन सड़क?

बांस घाट से जेपी गंगा पथ को कनेक्टिविटी देने के लिए 600 मीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होना है. एलसीटी घाट से जेपी गंगा पथ पर जाने के लिए बनाई गई कनेक्टिविटी की तरह बांस घाट के पास भी निर्माण होगा. सूत्र ने बताया कि बांस घाट के पास से बायें फ्लैंक से लोग यूटर्न लेकर दायें फ्लैक में जाकर जेपी गंगा पथ की ओर जायेंगे.

जेपी गंगा पथ की ओर से आने वाले बांस घाट के थोड़ी दूर आगे दायें फ्लैक से आकर मंदिरी नाला पर बनने वाली सड़क की ओर जा सकेंगे. एजेंसी ने इस तरह का डिजाइन तैयार किया है. जेपी गंगा पथ से मंदिरी नाला पर बन रही सड़क पर जाने के लिए बांस घाट स्थित काली मंदिर के पास सड़क जुड़ेगी.

ट्रैफिक का दबाव हो सकेगा कम

फोरलेन सड़क के बनने से बेली रोड, छज्जूबाग, गांधी मैदान की ओर से होते हुए जेपी गंगा पथ की ओर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव कम होगा. सूत्र की माने तो, जल संसाधन विभाग की ओर से बनाए गंगा चैनल में पाया बना कर 90 मीटर का पुल निर्माण होगा. एलसीटी घाट के पास भी पुल का निर्माण कर कनेक्टिविटी दी गई है. बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में एजेंसी मेसर्स वंशीधर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से सड़क बनाई जा रही है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 6 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, चल सकती है तेज हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >