Bihar Politics: मोकामा गोलीकांड पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जमकर घेरा, बोले- “ये लोग सरकार के संरक्षण में हैं”

Bihar Politics: मोकामा में हुए गोलीकांड के बाद से ही विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सीएम अब अचेत हो चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू मोनू के बीच हुई गोलीबारी को लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में आज यानी 24 जनवरी को आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब बेखबर हो चुके हैं. अपराध अब आदत बन गई है और भ्रष्टाचार शिष्टाचार. मौजूदा सरकार में जो घटनाएं पहले डर पैदा करती थीं, वो अब सामान्य हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री इस घटना पर चुप हैं. अपराधी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने गोलियां चलाईं, फिर भी किसी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज नहीं हुई. ये लोग पूरी तरह से सरकार के संरक्षण में हैं.

डीईओ के घर से मिले करोड़ों रुपए के मुद्दे को भी उठाया 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कलम से दो अपराधियों को जेल से बाहर निकाला और उनके घर तक जाकर उनका स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री भी उन अपराधियों के साथ बैठते और मिलते हैं. ऐसे में पुलिस की हिम्मत नहीं है कार्रवाई करने की. उन्होंने आगे यह भी कहा कि हाल ही में डीईओ के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं, लेकिन बिहार में डबल इंजन की सरकार केवल अपराध और भ्रष्टाचार में ही व्यस्त है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मीसा भारती ने भी सरकार पर किया हमला

इससे पहले राजद की सांसद मीसा भारती ने भी मोकामा में हुए गोलीकांड पर बिहार सरकार को निशाना पर लिया. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है. 60-70 राउंड गोलियां चली हैं, ऐसे में सरकार को इस घटना की गंभीरता से जांच करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार कुछ ही लोगों के हाथों में सिमटकर रह गई है और मुख्यमंत्री की तबीयत भी ठीक नहीं है.

ALSO READ: Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >