Bihar Politics: दही-चुड़ा भोज के बीच पक रही राजनीतिक ‘खिचड़ी’! राजद नेता के भोज में सांसद-विधायक जुटे

Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने दही-चुड़ा भोज का आयोजन किया. सुबोध कुमार मेहता की तरफ से आयोजित दही चुड़ा भोज में पार्टी के कई विधायक और सांसद शामिल हुए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले यह दही चुड़ा भोज पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Bihar Politics: मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर कुम्हरार के कुशवाहा पंचायत भवन में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने दही-चुड़ा भोज का आयोजन किया. इसकी जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ने दिया. इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. राजद प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता की तरफ से आयोजित दही चुड़ा भोज में पार्टी के कई विधायक और सांसद शामिल हुए हैं. 

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर जुटे ये नेता

इस दही-चुड़ा भोज में मुख्य रूप से राजद बक्सर लोकसभा के सांसद सुधाकर सिंह, डेहरी एंड सोन के विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्धकी, पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान, नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, महिला राजद नेत्री मधु मंजरी, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष शंकर मेहता बिहार प्रदेश कुशवाहा के अध्यक्ष नरेश मेहता, राजद उपाध्यक्ष पटना महानगर मिथिलेश कुमार वर्मा, शैलेश मेहता, राजकिशोर सिंह, राजाराम प्रसाद शामिल हुए. 

ये नेता भी हुए शामिल

इसके साथ ही महानगर राजद के अध्यक्ष महताब आलम, कुम्हरार कुशवाहा पंचायत के सरदार रविंद्र पहलवान मेहता, चंद्रदीप मेहता, मुसल्लहपुरहाट के अध्यक्ष पटना महानगर राजद के प्रधानमंत्री सचिव उत्तम मेहता, संतोष मेहता, विनोद यादव, विनोद चौधरी, अशोक यादव, पार्षद मनोज मेहता, शाहगंज कुशवाहा वाटिका के सरदार रामदेव महतो, अधिवक्ता मनोहर लाल मेहता, अधिवक्ता विमल कुशवाहा के साथ कई अन्य कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. विधानसभा चुनाव से पहले यह दही चुड़ा भोज पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सांसद रविशंकर प्रसाद से मिले राज्यपाल

दूसरी तरफ, बिहार की राजनीति में इन दिनों दही चूड़ा के भोज की चर्चा चल रही है. दबी जुबान यह भी कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर से बिहार में खेला होने जा रहा है. इन सबके बीच बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई. राज्यपाल से मुलाकात के बाद  पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे अभिभूत किया.

ALSO READ: Bihar Land Registry: जमाबंदी के लिए अब अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं, नया नियम लागू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >