JDU ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, जमकर लगे जिंदाबाद के नारे, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार बुधवार को जेडीयू ऑफिस पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश और निशांत कुमार जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक भी की.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में शामिल हुए. इसके बाद पहली बार बुधवार को निशांत जेडीयू ऑफिस पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. साथ ही ‘सीएम नीतीश जिंदाबाद’ और ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगे. इस दौरान निशांत कुमार के साथ मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे.

जेडीयू ऑफिस आने पर क्या बोले निशांत कुमार?

जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके साथ ही मीडिया के सामने कहा, ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है. इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था. हमने यहां लोगों की समस्याएं सुनी.’ निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी.

सुनील कुमार ने निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर क्या कहा?

निशांत कुमार के साथ जेडीयू ऑफिस पहुंचे सुनील कुमार ने कहा, निशांत कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे. कार्यकर्ताओं से बातचीत हो रही है. इस दौरान मंत्री सुनील कुमार से मीडिया ने पूछा कि जेडीयू के कार्यकर्ता निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इस पर सुनील कुमार ने कहा, यह तो स्वाभाविक है.

जेडीयू ज्वाइन करने के बाद लिया था आशीर्वाद

8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने सबसे पहले अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया था. उन्हें मिठाई भी खिलाई थी. इसके बाद उन्होंने परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया था. सोमवार को वे कंकड़बाग के मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, मां की बहुत याद आ रही है. उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे. उनकी कमी हमेशा महसूस होती है. अगर वह आज होतीं तो और अच्छा लगता.

Also Read: मर्सिडीज लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकले तेज प्रताप, बैकग्राउंड में धुरंधर मूवी का रोमांटिक गाना, हुए वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >