Bihar Politics: लालू यादव और तेजस्वी पर एक बार फिर बरसे सीएम नीतीश के दिग्गज नेता, जानिए क्यों कही ज्ञान के अभाव की बात?

Bihar Politics: आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि वह ऐलान करे कि 2025 चुनाव बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी. इसपर जदयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज मीडिया कंपनी से बात करते हुए आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. आरजेडी की चुनौती पर पलटवार करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी को ज्ञान का अभाव है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, जेडीयू के अध्यक्ष, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष, हम के अध्यक्ष और आरएलएम के अध्यक्ष, यानी बिहार में जो एनडीए के पांच दल हैं उनके प्रदेश अध्यक्ष पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगा. 2025 से 2030 फिर से नीतीश. 

आरजेडी ने बीजेपी को दी है चुनौती

नीरज कुमार ने आगे कहा कि जिलावार एनडीए का जो कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था, उसमें भी खुले तौर पर एनडीए के अलग-अलग दल के प्रदेश अध्यक्षों ने ऐलान किया था. बता दें, आरजेडी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो ऐलान करें कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे. इसी बात को लेकर जदयू प्रवक्ता ने पलटवार किया है. 

लैंड फॉर जॉब मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

दूसरी तरफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू यादव को को झटका लगा है. लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया. मामले में कोर्ट ने लालू यादव, बेटी हेमा और तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है. सभी को 11 मार्च को पेश होने को कहा है. इस पर नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव की न्यायिक दुर्गति हो रही है. जैसा किए हैं वैसा भोग रहे हैं.

ALSO READ: PM Kisan: ‘मैंने फोन चेक किया तो…’, प्रधानमंत्री मोदी के जाते ही बिहार के किसानों ने बता दी पीएम किसान योजना की सच्चाई

ALSO READ: Lalu Yadav: लालू यादव और तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! “लैंड फॉर जॉब” मामले में आज आ सकता है फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >