बिहार में राजद नेताओं का डाटा लीक! जनसुराज से आ रहे ऑफर, पार्टी की जांच शुरू

Bihar Politics: बिहार में राजद के चार लाख एक्टिव नेताओं का डाटा लीक हो गया है. उनके नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, राजनीति का कार्यक्षेत्र समेत पूरा पर्सनल इनफॉर्मेशन लीक हो गया है. पार्टी के सभी नेता परेशान हैं.

Bihar Politics: बिहार में राजद के चार लाख एक्टिव नेताओं का डाटा लीक हो गया है. उनके नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, राजनीति का कार्यक्षेत्र समेत पूरा पर्सनल इनफॉर्मेशन लीक हो गया है. पार्टी के सभी नेता परेशान हैं. सभी पता लगाने में जुटे हैं कि किसने, क्यों, किस एवज में ऐसा किया है. राजद नेता तेजस्वी यादव इस मामले पर आला नेताओं को निर्देश भी दे चुके हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजद के करीब 4 लाख सक्रिय सदस्यों का पूरा डाटा कार्यालय के कंप्यूटर में फीड है. इसमें राज्य के सभी पंचायत के नेताओं की पूरी जानकारी रखी गई है. लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि पूरा डाटा जनसुराज पार्टी के मैनेजरों के पास पहुंच गया है.

ऐसे में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, प्रदेश कार्यालय में कंप्यूटर चलाने वाले डाटा इंट्री ऑपरेटर, सोशल मीडिया प्रभारी या मुख्यालय प्रभारी किससे यह डाटा लीक हुआ है. सभी के आंतरिक संपर्कों को खंगाला जा रहा है.

पार्टी ने शुरू की डाटा लीक की जांच

प्रदेश कार्यालय और तेजस्वी के पुराने सरकारी कार्यालय 5 देशरत्न मार्ग में कहां से और किसने डाटा लीक किया है. इसकी युद्ध स्तर पर जांच की जा रही है. कैसे और किन शर्तों पर लीक हुआ ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी के अंदर यह मामला गंभीर बना हुआ है. कोई नेता इस विषय पर सार्वजनिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है. अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होना है. यह देखते हुए राजद नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. साथ ही अनौपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी है.

Also Read: एक्शन में तेजस्वी यादव, रामगढ़ में करेंगे रोड शो, राजद प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

इन जिलों से ज्यादा शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, राजद नेताओं के मोबाइल नंबर पर उनके पूरे पते, उम्र समेत पूरी जानकारी के साथ जनसुराज पार्टी की तरफ से फोन आ रहा है. जब अधिकतर राजद नेताओं के पास कॉल आने लगा तब उनको ‘डाटा लीक’ की भनक लगी. पटना, समस्तीपुर, भागलपुर, आरा, अररिया समेत अन्य जिलों से राजद नेतृत्व को उसके नेताओं से लगातार यह शिकायत मिल रही है. उन्हें जनसुराज की तरफ से कई बड़े ऑफर आ रहे हैं.

जगदानंद ने पहले ही कर दिया था अलर्ट

जन सुराज पार्टी की स्थापना के पहले ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राजद के नेता-कार्यकर्ताओं द्वारा जन सुराज पार्टी में शामिल होने को चिंता का विषय बताया था. उन्होंने राजद नेताओं से स्पष्ट रूप से अपील की थी कि बहकावे में न आएं. जन सुराज में सदस्य और सहयोगी नहीं बने, दल विरोधी काम न करें.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >