CM सम्राट चौधरी ने 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी रहे मौजूद

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात 7 सर्कुलर रोड में हुई. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. आज ही नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हुए.

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से आज सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की. आज ही नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुए हैं. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. ऐसे में आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार पर बातचीत हुई होगी.

विजय चौधरी और अशोक चौधरी से भी की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, जब सीएम सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, उस दौरान अंदर पहले से डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मौजूद थे. साथ ही नीतीश कुमार ने आज डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास जाकर भी उनसे मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक मुलाकात हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई.

एक दिन पहले 7 सर्कुलर रोड में सामान हुआ था शिफ्ट

एक दिन पहले (शुक्रवार) 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार का सामान शिफ्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक, कई बार नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड आवास में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने जा चुके थे. शुक्रवार को गमला, चेयर, कपड़ा स्टैंड, फोल्डिंग आइटम समेत कई सामानों को 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट किया गया. इससे पहले भी अप्रैल महीने में सामान 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट किए गए थे.

Also Read: पटना में घर में घुसकर दंपति पर अपराधियों ने किया हमला, पति की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >