Bihar Politics: पटना में चिराग की पार्टी LJPR की बड़ी बैठक खत्म, चुनावी रणनीति के अलावा सीटों पर हुई चर्चा ?

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जिसकी तैयारी तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से की जा रही है. इस बीच आज राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की बड़ी बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की.

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरजोर तरीके से की जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो गई है. इस बीच बड़ी खबर है कि, राजधानी पटना में आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की बड़ी बैठक हुई. दरअसल, आज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जमुई के सांसद अरुण भारती और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की. 

बैठक में अहम प्रस्ताव हुआ पारित

इस बैठक में लोजपा (रामविलास) के बिहार के कई जिलों से प्रमुख नेताओं ने शिरकत की थी. इस बैठक में पार्टी के चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. तो वहीं, सीटों को लेकर कहा गया कि, वे गठबंधन धर्म का पालन करेंगे. सीटों को लेकर जब भी गठबंधन में कुछ तय होगा, तो उसे साझा कर दिया जाएगा. वहीं, यह बैठक चुनाव को देखते हुए बेहद खास मानी जा रही है. बैठक में अहम प्रस्ताव पारित किया गया. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सक्रिय भागीदारी और भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर भी प्रस्ताव पास हुआ.       

चिराग पासवान के बयान से गरमाई थी सियासत

वहीं, पिछले दिनों की बात की जाए तो, चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में लौटने को लेकर बड़ा बयान दिया था. जिसके बाद बिहार की सियासत में हलचल पैदा हो गई थी. दरअसल, चिराग पासवान ने कहा था कि, बिहार उन्हें बुला रहा है. मैं केंद्र की राजनीति से ज्यादा खुद को बिहार की राजनीति में सहज महसूस करता हूं. याद दिला दें कि, इससे पहले जमुई से सांसद अरुण भारती ने कहा था कि, चिराग पासवान को बिहार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो वह इसी साल विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इधर, आज हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की बात करें तो, इसमें विधानसभा चुनाव 2025 में लोजपा (रामविलास) की स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी का प्रस्ताव पारित हुआ. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, चुनाव के वक्त चिराग पासवान के पार्टी की ओर से क्या कुछ गतिविधियां होती है.

Also Read: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >