Bihar Politics: BJP के मंत्री सीएम नीतीश से करेंगे शराबबंदी पर बात, कहा- ‘व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव’

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. इस बार तो बीजेपी के मंत्री ने ही शराबबंदी पर बड़ी बात कह दी है, जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है. दरअसल, बीजेपी के मंत्री ने शराबबंदी पर सीएम नीतीश से बात करने की बात कही. जिसके बाद शराबबंदी खत्म होने की चर्चा तेज हो गई है.

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है. कई बार शराबबंदी कानून के विफल होने को लेकर बड़े-बड़े सवाल खड़े किए जाते हैं. केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी तो कई बार शराबबंदी पर मुखर कर अपनी बात रखते हुए दिखे. ऐसे में अब बीजेपी के मंत्री ने बड़ी बात कह दी है, जिसके बाद गहमागहमी का माहौल बन गया है. बिहार में शराबबंदी खत्म होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. दरअसल, बीजेपी के मंत्री राजू सिंह ने शराबबंदी से व्यवसाय पर प्रभाव पड़ने की बात कही और यह भी कहा कि, इस पर वे सीएम नीतीश से बात करेंगे.

‘शराबबंदी से उद्योग हो रहा प्रभावित’

जानकारी के मुताबिक, मंत्री राजू सिंह ने कहा कि, शराबबंदी से होटल और फिल्म उद्योग प्रभावित हो रहा है. इस नीति के चलते इन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चर्चा करेंगे. इस दौरान मंत्री राजू सिंह ने एक बड़ी बात यह भी कहा कि, गुजरात की तर्ज पर बिहार में भी शराबबंदी कानून में रियायत देने को लेकर अपनी बात रखेंगे. वहीं, जिस तरह से पर्यटन मंत्री राजू सिंह का बयान सामने आया है, उसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

एक बार फिर चर्चे में शराबबंदी

बता दें कि, मंत्री जी के इस बयान पर अन्य राजनीतिक नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. वहीं, बिहार में शराबबंदी के विफल होने को लेकर अक्सर मामला सुर्खियों में छा जाता है. एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून की सफलता की बात कहती है तो वहीं कई बार इस तरह के वाकये सामने आए, जिसके बाद शराबबंदी कानून पर बड़े-बड़े सवाल खड़े किए गए. तो वहीं अब पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने व्यवसाय पर प्रभाव पड़ने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की बात कही है.

Also Read: Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह को मिला ये बेहद खास अवॉर्ड, बोलीं- ‘कभी सोचा नहीं था कि…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >