VIDEO : बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों की मांग, खाली महिला सीटों पर पुरुषों को मिले मौका, सुनिए क्या कह रहे?

VIDEO : बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों की मांग, खाली महिला सीटों पर पुरुषों को मिले मौका, सुनिए क्या कह रहे?

Bihar Police Driver Recruitment : बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के हजारों अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर जुटे हैं. उनका कहना है कि महिला कोटे की खाली सीटों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका मिलना चाहिए. पिछली भर्ती में भी ऐसी मांग मानी गई थी.

Bihar Police Driver Recruitment : पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के हजारों अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर जुटे. अभ्यर्थियों का कहना है कि ड्राइवर भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षित करीब 1600 सीटों में लगभग 300 महिला अभ्यर्थी ही योग्य हुई हैं. उनका दावा है कि बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं. अभ्यर्थी इन रिक्त सीटों पर नियमों के तहत योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग कर रहे हैं.

अभ्यर्थियों ने कहा- यह कोई नई मांग नहीं

अभ्यर्थी चंदन ओझा ने कहा कि उनकी मांग कोई नई नहीं है. उनके अनुसार, पिछली ड्राइवर बहाली में भी महिला कोटे की खाली रह गई सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे उसी व्यवस्था को इस भर्ती में भी लागू करने की मांग कर रहे हैं.

करीब 1600 सीटों में 300 महिलाओं के क्वालीफाई करने का दावा

अभ्यर्थियों के मुताबिक, वर्तमान भर्ती में महिलाओं के लिए करीब 1600 सीटें निर्धारित हैं, जबकि करीब 300 महिला अभ्यर्थियों के क्वालीफाई करने की जानकारी है. ऐसे में उनका कहना है कि बची हुई सीटों को खाली रखने के बजाय उस श्रेणी में योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाना चाहिए.

रिटेन, पीईटी और ड्राइविंग टेस्ट क्वालीफाई करने का हवाला

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लिखित परीक्षा, पीईटी और ड्राइविंग टेस्ट जैसे चरणों को पूरा कर मेरिट की प्रक्रिया में पहुंचे हैं. उनका कहना है कि वे फेल अभ्यर्थियों को पास कराने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि खाली रह रही सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने की मांग कर रहे हैं.

ड्राइवर पद की प्रकृति का दिया हवाला

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने कहा कि यह सामान्य कांस्टेबल भर्ती नहीं, बल्कि ड्राइवर की बहाली है. उनका तर्क है कि पुलिस प्रशासन में ड्राइवरों की जरूरत होती है. इसलिए यदि योग्य पुरुष अभ्यर्थी उपलब्ध हैं और सीटें खाली रह रही हैं, तो उन सीटों को भरने पर सरकार को विचार करना चाहिए. वीडियो में सुनिए अभ्यर्थी क्या कह रहे हैं.

Also Watch : VIDEO : PM Kisan की अगली किस्त के लिए बिहार के किसानों को करने होंगे ये 3 काम, वरना अटक सकता है पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >