पटना : रूपसपुर में 35 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, सात लाख की ड्रग्स और 57 हजार नकद बरामद

Rupaspur Heroin Seized : बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में रूपसपुर से एक महिला को 35 ग्राम हेरोइन और 57,300 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस अन्य तस्करों का भी पता लगाने में जुटी है.

Rupaspur Heroin Seized : बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रूपसपुर थाना क्षेत्र से एक महिला को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 57,300 रुपये नकद भी बरामद किये हैं.

एसटीएफ और पटना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने शनिवार, 5 सितंबर को रूपसपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इसी दौरान महिला को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी.

वैशाली की रहने वाली है गिरफ्तार महिला

गिरफ्तार महिला की पहचान ज्योति सिंह के रूप में हुई है. वह दिनेश सिंह की पत्नी है और खालसा चौक, वाजिदपुर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली की रहने वाली है. पुलिस ने उसके पास से हेरोइन के अलावा एक मोबाइल फोन और 57,300 रुपये नकद बरामद किये हैं.

सात लाख रुपये बतायी गयी हेरोइन की कीमत

बरामद 35 ग्राम हेरोइन की बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

रूपसपुर थाने में दर्ज किया गया मामला

महिला के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के बाद रूपसपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. साथ ही गिरफ्तार महिला के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, मामले में अन्य गिरफ्तारियों और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लायी गयी थी और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Also Read : पटना : बाढ़ के बीच दानापुर दियारा में जंगली सुअर का आतंक, हमले में 8 साल की बच्ची की मौत, युवक जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद सिंह कौशिक

आनंद सिंह कौशिक बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रेलवे, मेट्रो, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं. साथ में पटना समेत बिहार के अपराध और राजनीतिक खबरों में भी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >