Bihar Police: मुंगेर रेंज में 990 पुलिसकर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, अब ट्रेनिंग लेंगे जवान

Bihar Police: बिहार के मुंगेर जिले में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. सभी नवचयनित पुलिसकर्मियों को परेड के बाद लेटर दिया गया है. सभी जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी. 28 जून को सीएम ने पटना में नियुक्ति पत्र बांटा था. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Police: बिहार के मुंगेर जिला में कुल 330 पुलिसकर्मी सहित मुंगेर रेंज में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. सभी नवचयनित पुलिसकर्मियों को परेड के बाद नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. मुंगेर में डीआईजी और एसपी ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा है. अब इसके बाद सभी नवचयनित पुलिसकर्मी ट्रेनिंग लेने प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे.

पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने को भर्ती

दरअसल, बिहार पुलिस में कमी को देखते हुए सरकार ने भारी मात्रा में कांस्टेबल की भर्ती की ताकि कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा सके. साथ ही क्राइम कंट्रोल में मदद मिल सके.

नवचयनित पुलिसकर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग 

डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि आज जिन 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है, उन्हें चयनित प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी. 

सीएम ने 21392 सिपाहियों को सौंपा था नियुक्ति पत्र

बिहार पुलिस के लिए 28 जून 2025 ऐतिहासिक दिन था. सीएम नीतीश ने बीते शनिवार को 21,392 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है.

ALSO READ: Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने 3 रिटायर्ड अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया, विभागों की जरूरत को देखते हुए फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >