क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य

Bihar Next CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. बिहार जदयू चीफ ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताया और कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा. निशांत कुमार को उन्होंने बिहार का फ्यूचर बताया है.

Bihar Next CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अपनी पुरानी सदस्यता यानी विधान परिषद से इस्तीफा सौंप दिया. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक व्यवस्था है. नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 14 दिनों से ज्यादा दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता, इसलिए उन्होंने पद छोड़ा है. भले ही नीतीश कुमार अब दूसरे सदन में जा रहे हैं, पर बिहार के विकास के लिए उनके द्वारा खींची गई लकीर अगले 20 सालों तक वैसी ही रहेगी.

निशांत कुमार को बताया पार्टी और राज्य का फ्यूचर

उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार जदयू और बिहार का भविष्य हैं. राजनीति में उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया है. निशांत लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और पार्टी के कामकाज को बारीकी से समझ रहे हैं. निशांत कुमार में वह क्षमता है जो पार्टी को आगे ले जा सकती है. जदयू नेताओं के बयान से लग रहा है कि पार्टी के भीतर उन्हें नीतीश कुमार की विरासत के तौर पर देखा जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीतीश कुमार के काम का किया जिक्र

उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के पिछले सालों के कामों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि पक्की सड़कें, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में बिहार ने जो तरक्की की है, उसका श्रेय नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति को जाता है. डाल 112 जैसी हेल्पलाइन सेवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह आज हर नागरिक के लिए भरोसे का प्रतीक बन गई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद भी बिहार में नीतीश मॉडल और उनकी नीतियां जारी रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >