गजब दादागिरी! युवकों ने पीटकर सब-इंस्पेक्टर का हाथ तोड़ा, बोला- “चालान करो, बहस नहीं…”

Bihar News: मुंगेर में दो युवकों ने गजब की दादागिरी दिखाई है. युवकों ने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक SI के हाथ की हड्डी टूट गई है. वहीं, अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. पढे़ं पूरा मामला…

Bihar News: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की है. मारपीट में एसआई भोला सिंह की हाथ की हड्डी टूट गयी है. वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर हाजत में बंद कर दिया है. रविवार देर शाम दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

“आप चालान काटिए, बहस न कीजिए”

दरअसल, रविवार को मुफस्सिल थाना की गाड़ी थाना परिसर में प्रवेश करने के लिए इंडीकेटर दिया, तभी मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने इंडीकेटर को दरकिनार करते हुए रॉन्ग साइड से निकला. जिसके बाद पुलिस ने मोटर साइकिल सवार का पीछा करते हुए उसे रोका. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खगड़िया जिले के पचरूखी गांव का रहने वाला है. दोनों ने अपना नाम मोहित और रोहित कुमार बताया है. पुलिस ने रॉन्ग साइड और बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर पहले दोनों को डांटा. इस पर दोनों ने कहा कि आप चालान काटिये, बहस नहीं करें. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ कर मोटर साइकिल सहित थाने लाया. यहां एक पुलिसकर्मी से दोनों भाईयों का बहस हो गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी. 

एसआई के हाथ की हड्डी टूटी

देखते ही देखते पुलिसकर्मी और दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. मारपीट में एसआई भोला सिंह के दाहिने हाथ की हथेली की हड्डी टूट गयी. इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोनों भाइयों को भी गंभीर चोटें आयी है. पुलिसकर्मियों ने दोनों को हाजत में बंद कर दिया है.

ALSO READ: Good News! पटना हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >