Bihar News: 10 साल की बच्ची के गले में लिपटा दो विषैला सांप, जान की बाजी लगा कर पिता ने बचाया

Bihar News: गया के जम्हेता गांव में पिता की बहादुरी ने बेटी की जान बचा ली. करैत जैसे जहरीले सांपों को भी पिता ने निडर होकर मार डाला. फिलहाल बच्ची और पिता दोनों सुरक्षित हैं. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 10 साल की बच्ची सलोनी के गले में दो जहरीले करैत सांप लिपटे हुए थे. सुबह-सुबह सलोनी की मां की नजर बेटी के गले में लिपटे सांपों पर पड़ी तो वो चीख उठी. शोर सुनकर सलोनी के पिता भी जाग गए और नजारा देख कर दंग रह गए. इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. बेटी की जान बचाने के लिए राजू कुमार केसरी ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों सांपों के मुंह को हाथों से दबाकर मार डाला.

पिता की बहादुरी से बची जान

पिता की बहादुरी से बच्ची की जान बच गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पिता की बहादुरी देख कर दंग रह गए. सबसे हैरानी की बात यह रही कि इतने खतरनाक सांपों को मारने के बावजूद पिता और बच्ची दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं. फिर भी डॉक्टरों ने एहतियातन दोनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी है. फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है.

बच्ची के पिता ने क्या कहा?

बच्ची की मां भी इस पूरी घटना की गवाह बनी. पिता राजू कुमार केसरी ने बताया कि उनकी बेटी के गले में लिपटे दोनों करैत सांप देश के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाते हैं. फिर भी उन्होंने बिना डरे उन्हें मारकर अपनी बेटी की जान बचा ली.

ALSO READ: Bihar Police: मुंगेर रेंज में 990 पुलिसकर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, अब ट्रेनिंग लेंगे जवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >