Bihar News: पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में चोरी, नल-गद्दा-कूलर और तकिया ले गए चोर

Bihar News: पटना के वीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास पर चोरी हुई है. चोर नेता के आवास से पंखा, कूलर, गद्दा, टोंटी समेत कई सामान उड़ा ले गए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में वीआईपी सुरक्षा वाले इलाके में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. इस बार निशाना बने हैं पूर्व मंत्री एवं विधायक मुरारी प्रसाद गौतम. सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत 12, सर्कुलर रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर चोरों ने धावा बोला और पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी समेत कई अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए. इस चोरी की शिकायत पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

नल, कूलर, पंखा जैसे सामान हुए चोरी

चोरी की यह घटना 22 जून की सुबह उस समय उजागर हुई जब निजी सहायक आवास पर पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि आवास में लगे नल, कूलर, पंखा, गद्दे, तकिया और कंबल तक गायब हैं. मामला सामने आते ही सचिवालय थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पहले भी हुई है नेताओं के आवास पर चोरी

मुरारी प्रसाद गौतम रोहतास जिले के चेनारी से विधायक हैं और पहले महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए. ये पहली बार नहीं है जब किसी विधायक या मंत्री के आवास पर चोरी हुई हो. फरवरी 2024 में मंत्री नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास से भी चोर सोने की चेन और नगद रकम ले उड़े थे. इससे पहले सितंबर 2023 में आरजेडी विधायक ललन यादव के सरकारी आवास पर दो दिनों में दो बार चोरी हुई थी.

ALSO READ: Bihar News: न भूत-न भूकंप! अचानक हिलने लगे स्कूल के कमरे, बच्चों में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >