बिहार में नेपाल के रास्ते घुसे 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट, इन जिलों में बढ़ी चौकसी

Bihar News: बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. जिसके बाद पूरे बिहार में पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया. जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं.

Bihar News: बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से चौकसी बरतने का आदेश जारी किया गया. बिहार में घुसे तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं. बिहार में सभी सार्वजनिक जगहों या फिर भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

तीन आतंकियों की खबर से हड़कंप

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है. सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में उन्होंने पूजा की. इस बीच तीन आतंकियों के बिहार में घुसने की खबर से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, तीनों आतंकी में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है. दूसरा आदिल हुसैन, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है.

इन जिलों में बढ़ी निगरानी

दरअसल, बिहार की नेपाल से सटी सीमा बेहद संवेदनशील मानी जाती है. ऐसे में आतंकी गतिविधियों का इस्तेमाल कई बार किया गया. हालांकि, तीन आतंकियों की खबर मिलने के बाद बॉर्डर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया और नेपाल की सीमा से सटे कुछ जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में निगरानी बढ़ा दी गई है. एसएसबी के जवान पैनी नजर बनाए हुए हैं.

सार्वजनिक जगहों पर बढ़ी चौकसी

इसके अलावा सार्वजनिक जगहों जैसे कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है. एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है. साथ ही पुलिस मुख्यालय की तरफ से आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में अब जमीन माफियाओं की आएगी शामत! फर्जी दस्तावेज मिलने पर होगा ये एक्शन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >