अब IGIMS में हार्ट अटैक से बचाई जा सकेगी युवाओं की जान, जल्द खुलेगी प्राइमरी एंजियोप्लास्टी यूनिट, जानें इसका फायदा…

Bihar News: बिहार के लोगों को अब एंजियोप्लास्टी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आईजीआईएमएस में हार्ट अटैक से युवाओं की जान बचाई जा सकेगी. इसके लिए एक अलग यूनिट खोली जा रही है.

Bihar News: बिहार के लोगों को अब एंजियोप्लास्टी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आईजीआईएमएस में हार्ट अटैक से युवाओं की जान बचाई जा सकेगी. इसके लिए एक अलग यूनिट खोली जा रही है. बता दें कि प्राइमरी एंजियोप्लास्टी यूनिट (Angioplasty Unit in Bihar) में युवाओं को हार्ट अटैक से होनेवाली धमनियों के ब्लॉकेज को हटाने, स्टेंट लगाने अथवा बाहर से पेसमेकर लगाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी. जल्द से जल्द इस सेवा को चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक सीसीयू यूनिट के बगल में स्थित इस सेंटर में सुविधाएं 24 घंटे मिलेंगी. अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि अगले सप्ताह से यह यूनिट शुरू कर दी जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के बाद हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में युवाओं की संख्या लगभग 20 से 25 प्रतिशत है. जो हमारे युवा पीढ़ी के लिए बेहद चिंताजनक है.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई का बताकर, गया के डॉक्टर से कर ली 4.40 करोड़ रुपए की ठगी… पुलिस मामले की कर रही जांच

24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी

इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए आईजीआईएमएस में प्राइमरी एंजियोप्लास्टी यूनिट खोला जा रहा है. आईजीआईएमएस के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि यहां 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी. मरीज दिन हो या रात कभी भी पहुंचेंगे तो मिनटों में उनके एंजियोप्लास्टी की सुविधा दी जाएगी. एंजियोप्लास्टी से दिल की बीमारियों से 50 प्रतिशत तक बचाव संभव है.

ये भी पढ़ें: बिहार के ऐसे प्राचार्य जो दफ्तर में शराब पीकर करवाते हैं मसाज, छात्राओं ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी…

इस यूनिट से समय पर मिलेगा बेहतर इलाज

बता दें कि covid के बाद से राज्य में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. युवा उम्र के लोग भी इसके शिकार बन रहे हैं. कई बार हम देखते हैं कि कोई डांस कर रहा और उसको हार्ट अटैक आ गया, इसी तरह जिम करते में, या कोई काम के दौरान भी हार्ट अटैक आ जाता है. इसीलिए इस यूनिट को बनाया गया है ताकि समय पर बेहतर इलाज मिल सके.

 कम पड़ गई रूस की सेना, संकट में पुतिन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >