Bihar News: कटिहार से लापता पति को साढ़े पांच साल बाद जब लाइन होटल में मजदूरी करते देखी इंग्लिश टीचर, फिर…

Bihar News: कटिहार से लापता पति को साढ़े पांच साल बाद जब लाइन होटल में मजदूरी करते हुए इंग्लिश टीचर ने देखी तो रोने लगी.

Bihar News: बिहार के कटिहार से एक युवक साढ़े पांच साल पहले ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन न ही वह कार्यालय पहुंचा और न ही वह घर वापस लौटा. लापता व्यक्ति की पत्नी इंग्लिस टीचर है. लापता पति को साढ़े पांच साल से उसकी पत्नी यानि अंग्रेजी की शिक्षिका तलाश कर रही थी. आखिरकार साढ़े पांच साल के बाद अपने पति को ढूंढ पाने में एक प्राइवेट शिक्षिका सफल हुई. कटिहार स्थित सिल्वर गर्ल्स स्कूल में प्राइवेट इंग्लिश टीचर का काम करने वाली सुमन देवी ने बताया कि उसने तो अब पति के सकुशल बरामदगी की उम्मीद भी छोड़ ही दी थी. लेकिन ईश्वर की मर्जी की वजह से साढे पांच सालों बाद उसका सुहाग सुरक्षित मिल गया है. प्राइवेट शिक्षिका सुमन देवी का पति किशनगंज स्थित मकई फैक्ट्री में प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था.

पति को खोजने में सफल हुई शिक्षिका

जुलाई 2019 में घर से पति काम पर जाने के लिए निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे. पता चलने पर सभी जगहों पर खोजबीन की. लेकिन कहीं भी पति का सुराग तक नहीं मिला. जिस समय पति लापता हुए थे, उस समय इकलौता पुत्र आरव की उम्र पांच वर्ष की थी. इधर, तीन दिन पहले देवघर से लौट रहे गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसके पति रवि राम को कटोरिया के लक्ष्मणझूला में एक लाइन होटल में काम करते हुए देखा था.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

पूछताछ में जुटी पुलिस

गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा सूचना मिली. शिक्षिका अपने पिता सह कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता लिपिक संतराम और फुआ इंदु देवी को साथ लेकर कटोरिया थाना पहुंची. पुलिस के साथ मीठु ढाबा पहुंची सुमन देवी की नजर जब अपने पति रवि राम पर पड़ी, तो खुशी से उसकी आंखें छलछला पड़ी. शिक्षिका के पति से पूरे मामले की पूछताछ पुलिस कर रही है. पुलिस भी पता कर रही है कि आखिरकार पत्नी से छिपकर मजदूरी का काम क्यों करता था.

Also Read: Munger News: आग ताप रहे बच्चे से एक युवक ने सिगरेट मंगाया, इंकार करने पर सिर में मार दी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >