Bihar News: उपचुनाव में “भूत” की लगी ड्यूटी, वोटिंग से पहले हुआ भंडोफोड़

Bihar News: बिहार के किशनगंज में मरे हुए व्यक्ति की चुनाव ड्यूटी लगी है. पिछली साल ही व्यक्ति की मौत हो गई है. डीईओ ने इस मामले की पुष्टी की है. पूरा मामला जानने के लिए खबर पढे़ं…

Bihar News: बिहार के किशनगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भूत को वोटिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया है. दरअसल, जिस शिक्षक को उपचुनाव ड्यूटी में लगाया गया था, उनकी मौत पिछले साल कैंसर से हो चुकी थी. पूरा मामला जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड का है. इस प्रखंड में 9 जुलाई को होने वाले पंचायत उपचुनाव में ठाकुरगंज बैरागीझाड़ के पूर्व प्रधान शिक्षक जहांगीर आलम को मतदान पदाधिकारी प्रथम के रूप में नियुक्त किया गया है. जबकि उनकी मौत पिछली साल ही हो चुकी है.

डीईओ ने दी सफाई

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) नासिर अहमद ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह गलती लोकसभा चुनाव के पुराने डाटा की वजह से हुई है, जो अब भी इलेक्शन कमीशन के पास अवेलेबल है. उन्होंने बताया कि इसका सुधार करते हुए जहांगीर आलम की जगह किसी अन्य अधिकारी की तैनाती की जा रही है.

इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव

इस मामले ने प्रशासनिक सिस्टम और कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की भूल कैसे हो सकती है. वहीं, विभाग ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है. बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव भी होने हैं. फिलहाल, चुनाव आयोग की तरफ से पूरे बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत वोटरों का सत्यापन किया जा रहा है.

ALSO READ: Voter List Correction: “3 करोड़ से अधिक मतदाताओं का कट सकता है नाम”, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >