पटना में लापता अधेड़ का शव गड्ढे में मिला, पुलिस से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar News: पटना जिला के बाढ़ के जलगोविंद गांव में लापता बुजुर्ग का शव गड्ढे में मिला है. ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-31 जाम कर इस घटना का विरोध जताया है.

Bihar News: पटना जिला के बाढ़ के जलगोविंद गांव में लापता बुजुर्ग का शव गड्ढे में मिला है. ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-31 जाम कर इस घटना का विरोध जताया है. हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि पुलिस को सूचना दी गई थी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था. मारपीट में 22 वर्षीय रौशन कुमार का सिर फूट गया था. उपद्रवियों द्वारा मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. उस समय किसी तरह आपसी सहमति से मामला शांत हो गया था.

रविवार शाम से गायब थे घायल युवक के पिता

इस घटना के बाद रविवार शाम से घायल के 45 वर्षीय पिता संतोष महतो गायब थे. अपने स्तर से हमलोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर पुलिस को भी जानकारी दी गई थी. उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. सोमवार सुबह गांव के पास ही गड्ढे में बुरी हालत में शव मिला है.

Also Read: बिहार के छात्र की कोटा में संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, IIT JEE की करता था तैयारी

एसपी ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय एएसपी राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. परिजनों को काफी समझाने बुझाने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके बाद लोगों को शांत कराया गया. मामले की छानबीन की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >