Bihar News: CM नीतीश आज बिहार के खिलाड़ियों को देंगे बड़ा गिफ्ट, राजगीर में है खास तैयारी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. जिसको लेकर खिलाड़ियों के बीच उत्साह बढ़ा हुआ है. आज सीएम नीतीश राजगीर जायेंगे जहां वे राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे.

Bihar News: बिहार के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. आज खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा मिलने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं. खास बात यह है कि, यह तोहफा कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देने वाले हैं. बता दें कि, सीएम नीतीश आज राजगीर जायेंगे. जहां वे राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे.

सरकार का ऐतिहासिक कदम 

वहीं, यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि, यह परियोजना बिहार के खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा. वहीं, राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. जानकारी के मुताबिक, आज का समारोह बेहद खास होने वाला है और इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, इंडोर हॉल संख्या-2, हॉकी प्रैक्टिस टर्फ के साथ-साथ कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा. खास बात यह भी है कि, इन सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है. जिससे प्रशिक्षण में काफी काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी.

खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

इधर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रवीन्द्रन शंकरन की माने तो, बिहार के खिलाड़ियों को इन नई-नई सुविधाओं से अपनी प्रतिभा को और भी निखारने का मौका मिलेगा. उन्हें अब उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे न केवल प्रशिक्षण की लागत कम होगी, बल्कि अधिक युवाओं को खेल की ओर आकर्षित किया जा सकेगा. बता दें कि, राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के साथ-साथ समारोह को लेकर तैयारी पूरजोर तरीके से की गई है. इस दौरान सीएम नीतीश के साथ कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 

Also Read: बिहार के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी मॉल जैसी सुविधाएंhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/darbhanga/international-level-bus-terminal-will-be-built-in-bihar-passengers-will-get-mall-like-facilities

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >