Bihar News: सीएम नीतीश ने किया नये SDRF भवन का उद्घाटन, हाई क्लास सुविधाओं से है लैस, जानिए व्यवस्थाएं

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज SDRF भवन का उद्घाटन किया, जिसमें कई तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं. इसे करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. अब जवानों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Bihar News: पटना के बिहटा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय के नये भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम नीतीश ने नये भवन और पूरे परिसर का निरीक्षण कर जानकारियां ली. दरअसल, राज्य में बाढ़, आगजनी, भूकंप, चक्रवात, नदी में डूबने जैसी घटना के दौरान खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ का गठन एक स्पेशल प्रशिक्षित बल के रूप में किया गया है.

300 करोड़ की लागत से बना

जानकारी के मुताबिक, बिहटा में बने इस SDRF मुख्यालय भवन के निर्माण में कुल 300 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस अत्याधुनिक भवन में SDRF जवानों के रहने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेनिंग प्रदान करने की भी पूरी व्यवस्था की गई है.

2023 में हुआ था शिलान्यास

दरअसल, इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 30 अप्रैल, 2023 को किया गया था. उसके बाद मुख्यमंत्री की तरफ से कई बार स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया. 11 जुलाई, 2025 को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को जल्द पूरा करने, छतों पर सोलर लगाने और परिसर के पहुंच पथ को ठीक करने का निर्देश दिया गया था.

नये बिल्डिंग में हैं ये सुविधाएं…

आज उद्घाटन किए गए भवनों में 4 मंजिला प्रशासनिक भवन है जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के अलग-अलग लेवल के पदाधिकारियों के लिए ऑफिस का निर्माण कराया गया है. 3 मंजिला ट्रेनिंग भवन है, जिसमें 6 स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, फैकल्टी चैम्बर और ऑफिस रूम है. इसे साथ ही 5 बड़े-बड़े भंडार रूम हैं जिसमें आपदा से जुड़े आवश्यक उपकरण नाव आदि रखे जाएंगे. इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

काफी लंबे समय से था इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ मुख्यालय भवन की कमी काफी सालों से महसूस हो रही थी. जवानों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ता था. इसके अलावा रहने के लिए भी काफी दिक्कत होती थी. इस नए मुख्यालय भवन का निर्माण पिछले 2 सालों से किया जा रहा था. विशेष तौर पर प्रशिक्षण और डीप डाइविंग को लेकर इस भवन परिसर में कई आधुनिक सुविधाएं बनाई गई है, ताकि जवानों को किसी तरह की कमी ना हो.

Also Read: Gold Silver Rate Today: बिहार में लोगों के बजट से बाहर हुआ सोना! जानिए सर्राफा बाजार में आज के रेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >