Bihar News: बिहार में CHO परीक्षा रद्द, पटना के एग्जाम सेंटरों पर धांधली में 37 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा रविवार को ली गई परीक्षा और आज सोमवार को होने वाली परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया गया है. 35 संदिग्धों से EOU पूछताछ कर रही है.

Bihar News: बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा रविवार को ली गई परीक्षा और आज सोमवार को होने वाली परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से परीक्षा की अगली तिथि जारी की जाएगी. बता दें कि कल हुई परीक्षा के दौरान ऑनलाइन सेंटर पर गड़बड़ी पाई गई थी. इसको लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई.

आज EOU 37 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनके निशानदेही पर आज सोमवार को भी 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इधर संदिग्ध के परिजनों की भीड़ EOU ऑफिस के बाहर इकट्ठा होने लगी है.

4500 पदों पर निकली थी वैकेंसी

बता दें कि पूरे बिहार में CHO के 4500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. कल परीक्षा के दौरान पटना पुलिस ने सभी 12 ऑनलाइन सेंटर पर छापेमारी की थी. इधर, आर्थिक अपराध इकाई में 37 संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें डिजिटल साक्ष्य भी शामिल हैं.

Also Read: बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने वाले बनें

सेंटरों पर गड़बड़ी की आशंका के आधार पर हुआ एक्शन

रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस ने बताया कि ‘संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. सभी को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को पूछताछ के लिए सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आर्थिक अपराधी इकाई की ओर से सूचना मिली थी कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के कुछ सेंटरों पर गड़बड़ी होने की आशंका है. इसी आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

बता दें कि रविवार को परीक्षा शुरू होने के पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी थी. पटना के सभी 12 सेंटरों पर छापेमारी की गई थी. हिरासत में लिए गए लोगों से मिले चैट और ऑडियो के बाद यह एक्शन लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >