Bihar News: गुड न्यूज! बिहार की पहली ‘नमो भारत ट्रेन’ इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी, इन यात्रियों को होगा भरपूर फायदा

Bihar News: बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन प्रदेश की इन दो स्टेशनों के बीच दौड़ने वाली है. इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद जानकारी दी है. नमो भारत ट्रेन के संचालन से बिहार के इन क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में डेली पैसेंजर्स के लिए रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की तरह “नमो भारत” ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी. इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेतिया में छावनी रेल ओवरब्रिज के लोकार्पण के दौरान की. बता दें, यह बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन होगी. बेतिया पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू हो चुकी है और अगले पांच सालों में बिहार के रेलवे नेटवर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में करीब 95,000 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा.

9 गुना अधिक बजट

बेतिया स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि साल 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इस साल के बजट में बिहार में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रूपये का बजट दिया है. यानी पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक बजट आवंटित किया गया है. इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं.

5 सालों में बदल जाएगा रेल नेटवर्क

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए 95 हजार 566 करोड़ रूपए का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है, जिससे अगले 5 सालों में बिहार में रेलवे का नेटवर्क का पूरी तरह बदलने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना-गोरखपुर के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन

इसके अलावा बीते दिन बिहार पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना और गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा की. यह ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना है, जिससे यूपी और बिहार के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा.

ALSO READ: Bihar News: मरा हुआ व्यक्ति कर रहा बिजली चोरी! खबर पढ़कर घूम जाएगा माथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >