Bihar News: सरकारी स्कूलों में बदलने वाला है हाजिरी का सिस्टम, शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए किया स्पेशल इंतजाम

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी. इसके अलावा बच्चों के लिए करियर सेंटर, मासिक पत्रिका और एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर जैसे बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अब बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी. अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब छात्र-छात्राएं भी हर दिन बायोमीट्रिक मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह जानकारी ‘शिक्षा की बात: हर शनिवार’ कार्यक्रम के दौरान दी.

इसके साथ ही राज्य के 538 प्रखंडों में आवासीय करियर सेंटर खोले जाएंगे, जहां सरकारी स्कूलों के शिक्षक छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे. इन सेंटरों में पढ़ाई न सिर्फ शैक्षणिक होगी, बल्कि छात्रों को करियर गाइडेंस और व्यावहारिक कौशल भी सिखाया जाएगा.

बच्चों के लिए प्रकाशित की जाएगी मासिक पत्रिका

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि छात्रों के सृजनात्मक लेखन कौशल को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ग के लिए मासिक पत्रिका प्रकाशित की जाएगी. यह पत्रिका तीन स्तरों पर होगी—कक्षा 1 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 के लिए. हर विद्यालय की लाइब्रेरी में यह पत्रिका अनिवार्य रूप से उपलब्ध होगी और शिक्षक भी इसे पढ़कर छात्रों को प्रेरित करेंगे. 9वीं से 12वीं के लिए तैयार की जा रही पत्रिका में करियर से संबंधित जानकारी, विज्ञान और सामान्य अध्ययन की सामग्री भी होगी.

उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि कोई सरकारी शिक्षक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में पढ़ाते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर स्कूल में हर विषय और भाषा के शिक्षक मौजूद हों. यदि किसी स्कूल में किसी विषय का शिक्षक नहीं है तो नजदीकी स्कूल के शिक्षक को वहां पढ़ाने भेजा जाएगा.

छात्रों को दिया जाएगा एटलस

छात्रों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर विद्यालय में एटलस प्रदान किया जाएगा और शिक्षक छात्रों को मानचित्र पढ़ना भी सिखाएंगे. पंजीकरण से लेकर सेंटअप परीक्षा तक के लिए शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड मिलकर एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करेंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के हो सके. 10वीं के बाद जो छात्र अपने ही स्कूल में पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे, उन्हें 11वीं और 12वीं की सुविधा वहीं मिलेगी, और जो अन्य स्कूल जाना चाहेंगे उन्हें ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.) उपलब्ध कराया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Government: सरकार फ्री में कराएगी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, सभी प्रखंडों में खुलेगा स्पेशल कोचिंग सेंटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >