बिहार के अवकाश प्राप्त वकीलों को मिले पेंशन, एडवोकेट छाया मिश्र ने राज्य सरकार को लिखा पत्र

Bihar News: बिहार की जानी मानी महिला वकील और एडवोकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष छाया मिश्र ने बिहार के अवकाश प्राप्त वकीलों के लिए आवाज उठाई हैं. उन्होंने बिहार सरकार से बुजुर्ग अवकाश प्राप्त अधिवक्ताओं के लिए 15000 प्रति माह पेंशन की मांग की है.

Bihar News: बिहार की जानी मानी महिला वकील और एडवोकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष छाया मिश्र ने बिहार के अवकाश प्राप्त वकीलों के लिए आवाज उठाई हैं. उन्होंने बिहार सरकार से बुजुर्ग अवकाश प्राप्त अधिवक्ताओं के लिए 15000 प्रति माह पेंशन की मांग की है. जिससे बुढ़ापे में उनका जीविकोपार्जन चल सके. बता दें कि छाया मिश्र ने राज्य के विधि मंत्री को पत्र लिख अपनी बातों को उनके सामने रखी हैं.

अवकाश प्राप्त वकीलों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए दे सरकार

राज्य के विधि मंत्री, नितिन नवीन को एक पत्र में छाया मिश्र ने सुझाव दिया कि 60 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे वकील जो प्रैक्टिस से दूर हो गए हैं, उन्हें सरकार प्रति माह 15000 रुपए पेंशन दे. उन्होंने यह भी मांग की हैं की वकीलों की संगठन के साथ सरकार सक्रिय वकीलों के लिए दस लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करे तथा 85 प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान करे.

Also Read: पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी थी बिहार की यह चीनी मिल, दिसंबर में हो रही है चालू, 40 हजार किसानों को होगा फायदा

युवा और नए वकीलों के लिए स्टाइपेंड की मांग

छाया मिश्र युवा और नए वकीलों के लिए भी आवाज बनी हैं. उन्होंने नए वकीलों के लिए पांच हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड देने की मांग की है. बता दें कि यह स्टाइपेंड योजना केरल और राजस्थान में पहले से शुरू है. अब झारखंड में भी यह स्टाइपेंड योजना शुरू हो रही है.

झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >