Bihar News: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए अकाउंटेंट, निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार में घूस लेते हुए अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया. निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट शिशिर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अभी पूछताछ की जा रही है.

Bihar News: बिहार में निगरानी की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. खगड़िया जिले में समाहरणालय परिसर स्थित स्थानीय क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी (अकाउंटेंट) को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. निगरानी की टीम ने अकाउंटेंट शिशिर राम को 18 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.

ठेकेदार संजय कुशवाहा ने की शिकायत

बताया जाता है कि मामले में ठेकेदार संजय कुशवाहा की शिकायत पर निगरानी की टीम ने कार्रवाई की है. 12 सदस्यीय निगरानी की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, 12 सदस्यीय निगरानी की टीम में दो डीएसपी भी थे. कार्रवाई के दौरान ठेकेदार से 18 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले को लेकर पूछताछ भी की गई है.

डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने क्या बताया?

मामले में डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि कल्याणी कंस्ट्रक्शन के संवेदक ने निगरानी को सूचना दी थी कि उन्होंने 10 लाख 50 हजार रुपए का काम किया था. इसका बिल 6 महीनों से लंबित था. ऐसे में अकाउंटेंट शिशिर राम ने काम करवाने के लिए 20 हजार रुपए की डिमांड की. लेकिन काफी कहने के बाद वह 18 हजार रुपए पर मान गए. आवेदन मिलने के बाद जब निगरानी की टीम ने मामले में सत्यता की जांच की तो, अकाउंटेंट 18 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया. अकाउंटेंट को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में बनेंगे 4 इंडस्ट्रियल पार्क, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >