पटना में धक्का मारकर भाग रही कार में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Bihar News: पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित गोरखनाथ लेन के पास बाइक में धक्का मारकर भाग रही कार में आग लग गयी. बीच सड़क पर अचानक गाड़ी में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया.

Bihar News: पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित गोरखनाथ लेन के पास बाइक में धक्का मारकर भाग रही कार में आग लग गयी. बीच सड़क पर अचानक गाड़ी में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया. इस बीच कार में सवार लोग भी जैसे-तैसे निकल कर भाग गये. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय करीब पांच लोग कार में सवार थे.

गुजरात नंबर की थी गाड़ी

गाड़ी गुजरात नंबर जीए 07-एच-8741 की है. चश्मदीदों के अनुसार गाड़ी पास के चौराहे पर एक बाइक सवार से टच कर गयी थी. इसके बाद दोनों में (बाइक सवार और कार सवार) बीच सड़क पर कहासुनी हो गयी. जिसके बाद चालक ने कार लेकर गोरखनाथ लेन की तरफ भागने की कोशिश की.

गाड़ी बैक हुई, फिर से दो-तीन लोगों को मामूली धक्का लग गया. इसके बाद लोगों ने कार पर पथराव कर दिया. गाड़ी काफी स्पीड से गोरखनाथ लेन से निकल रही थी. गली के भीतर दीवार से टकराई. इसी दौरान कार में आग लग गयी.

Also Read: पटना में अपराधियों का तांडव, घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, साले से हुआ था विवाद…

आग लगने के बाद कार सवार घटनास्थल से फरार

आग लगने के बाद कार सवार घटनास्थल से गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जल गयी थी. अंदर रखे सामान भी जल गये. अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तीन गाड़ी मौके पर भेजी गयी. समय रहते आग बुझा लिया गया. गाड़ी का ऑनर कौन है, यह जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >