Bihar News: पटना में लगेंगे 100 वाटर एटीएम, भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने लिया फैसला

Bihar News: पटना नगर निगम ने राजधानी पटना में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुहर लगा दी है. पूरे पटना में 100 जगहों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे. इसके अलावा सफाई व्यवस्था और सड़क और नाला सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हो जाते हैं. दोपहर में आसमान आग उगल रहा होता है. ऐसे में सरकार ने राजधानी पटना में 100 वाटर एटीएम लगाने का फैसला लिया है. इस फैसले से राहगीर और आम लोगों को काफी राहत मिलने वाला है. शनिवार को पटना नगर निगम की स्थायी समिति को 14वीं बैठक हुई. इस मीटिंग में कुल 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई.

नगर निगम की बैठक में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है, उनमें शुद्ध पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क एवं नाला निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और स्थापना, मलिन बस्तियों में भोजन की सुविधा और कई स्थानों के नामकरण का काम शामिल हैं. नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने सभी स्थायी समिति को जल्द ही इन प्रस्तावों पर काम करने का निर्देश दिया है.

नगर निगम की बैठक में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं, उनमें- 

वार्ड 15, यारपुर डोमखाना के पीछे उच्च जलस्तर वाले नलकूप का निर्माण, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा.

निगम क्षेत्र में 100 अत्याधुनिक वॉटर एटीएम की स्थापना. यह कार्य CSR फंड के तहत किया जाना है. इससे शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा. 

दैनिक सफाई कर्मियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर वेतन मिलेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा.

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

वार्ड 70 में राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास बाउंड्री निर्माण और ब्लॉक लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ. महावीर मंदिर, गांधी मैदान के पास स्थित शौचालयों की मरम्मत और संचालन से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए. रामबाग क्षेत्र में वेस्ट हटाने के लिए ठोस निर्णय और कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया. वहीं, नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में जलापूर्ति पाइप लाइन विस्तार का निर्माण लिया गया.

ALSO READ: Hot Day Alert: बिहार में अगले तीन दिन हॉट डे अलर्ट, लू और गर्म हवा चलने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >