मोहर्रम से पहले बिहार में हाई अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, RAF तैनाती का आदेश

Bihar Muharram Security: मोहर्रम को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और RAF की तैनाती की जाएगी, जबकि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Bihar Muharram Security: बिहार में मोहर्रम के दौरान शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीजीपी, मुख्य सचिव और गृह विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा गया. मुख्यमंत्री ने जिलेवार तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मोहर्रम के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. ऐसे तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहे.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

बैठक में राज्य के संवेदनशील जिलों और क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां भी अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है, वहां सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाए. पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश दिए गए.

कई जिलों में RAF की होगी तैनाती

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती का फैसला लिया गया है. इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बलों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य है कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें. किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए और स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाए रखा जाए. उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे से है. इसे किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा. सरकार त्योहार के दौरान हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Also Read: पटना में जमीन खरीदना हुआ महंगा, लागू हुआ नया सर्किल रेट, बोरिंग रोड और गांधी मैदान में 2.5 करोड़ रुपये कट्ठा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >