Bihar Monsoon Return: फिर लौटा मॉनसून! 48 घंटे तक इन इलाकों में होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

Bihar Monsoon Return: बिहार में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मानसून की इंट्री के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी. अब कुछ दिनों के गैप के बाद एक बार फिर से तेज बारिश और गरज चमक की संभावना जताई जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Monsoon Return: बिहार के कई हिस्सों में मानसून अपना रूप दिखा रहा है. बीते 24 घंटे में बिहार के दक्षिणी और उत्तर पश्चिमी जिलों में जमकर बारिश हुई है. वहीं कल यानी सोमवार को पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान जैसे जिलों में अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. कई हिस्सों में गरज चमक से साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. साथ ही 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. 

तापमान में कितना बदलाव?

प्रदेश में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में गोपालगंज सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, वहीं सहरसा में सबसे कम तापमान देखने को मिला है. अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच और रात का 26 से 28 डिग्री के बीच रहा. हालांकि, अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम विभाग की अपील

प्रदेश के दक्षिण-मध्य जिलों जैसे पटना, गया, नालंदा और शेखपुरा में हुई बारिश से खेतों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और सब्जियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का सुझाव दिया है. साथ ही बारिश के दौरान खुले में न निकलने, पेड़ों के नीचे न रुकने और बिजली के उपकरण बंद रखने की भी सलाह दी गी है.

ALSO READ: Bihar News: उपचुनाव में “भूत” की लगी ड्यूटी, वोटिंग से पहले हुआ भंडोफोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >