अनंत सिंह ने खोला था मोर्चा, अब JDU ने बुलाई बैठक, नीरज कुमार बोले- वो हमारी पार्टी के विधायक हैं, हमें समर्थन देंगे

Bihar MLC Chunav: जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने पिछले दिनों एमएलसी चुनाव में अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही थी. इसके बाद आज जेडीयू ऑफिस में बैठक हुई. इसमें एमएलसी नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह दोनों शामिल हुए थे. इस बैठक के बाद अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली.

Bihar MLC Chunav: बिहार की सियासत में इन दिनों जेडीयू विधायक अनंत सिंह की ओर से दिए गए बयान को लेकर चर्चा जोरों से हो रही. ऐसे में आज ही जेडीयू ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार, विधायक अनंत सिंह समेत दूसरे नेता शामिल हुए. बैठक खत्म होने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली.

अनंत सिंह ने अनुज सिंह का किया था सपोर्ट

विधायक अनंत सिंह ने होने वाले एमएलसी चुनाव में पिछले दिनों जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के बदले अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही थी. इस बयान ने पार्टी की चिंता कहीं ना कहीं बढ़ा दी थी. ऐसे में इस मामले को सुलझाने के लिए पहल की गई और अनंत सिंह समेत पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े पार्टी विधायकों को पार्टी कार्यालय बुलाया गया.

नीरज कुमार ने क्या कहा?

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों ने अनंत सिंह से बात करना चाहा लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली. जबकि इस दौरान एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, आपस में समन्वय की कोई कमी नहीं है. हमारे पार्टी का नाम ही जनता दल यूनाइटेड है. पहले जिला अध्यक्ष के साथ बैठक हुई, फिर हमलोग जनप्रतिनिधि के साथ बैठक हुई.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अनंत सिंह से जुड़े सवाल पर क्या बोले?

नीरज कुमार से जब यह सवाल किया गया कि अनंत सिंह आपका विरोध कर रहे थे. इसपर नीरज कुमार ने सवालिया लहजे में कहा आज आप कोई उनका बयान सुने हैं. साथ ही अनंत सिंह की ओर से समर्थन मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, बिल्कुल वो हमारी पार्टी के विधायक हैं. जितने NDA के विधायक हैं, सब हमको समर्थन करेंगे. पालीगंज से लेकर रजौली तक समर्थन मिलेगा.

अनंत सिंह ने क्या कहा था?

अनंत सिंह ने कहा था, जो मेरे साथ रहेगा, हम उसका साथ देंगे. उन्होंने साफ कर दिया था कि इस चुनाव में उनका समर्थन अनुज सिंह के साथ रहेगा. अनंत सिंह ने दावा किया था कि 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक अनुज सिंह के साथ खड़े होंगे. इस तरह से अनंत सिंह के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई थी. ऐसे में आज हुई बैठक के बाद अनंत सिंह ने सीधे चुप्पी साध ली है.

Also Read: बिहार के LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत, अब 45 नहीं सिर्फ इतने दिन में करा सकेंगे बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >