Bihar Ka Mausam: इस दिन तक नहीं थमेगा जोरदार आंधी-बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में लगातार आंधी-बारिश का दौर इन दिनों जारी है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, 2 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई.

Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों कई जिलों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है. रविवार की रात से ही लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, बिहार में अभी आंधी-बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, आज 28 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान पूरे बिहार में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को पटना, नालंदा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. तो वहीं, 30 जुलाई को जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, नवादा और मुंगेर में भयंकर बारिश होगी. इसके अलावा 31 तारीख को भी बिहार के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 1 और 2 अगस्त को भी इसी तरह मौसम का मिजाज बना रहेगा. इस तरह से देखा जाए तो, राज्य में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा हुआ बना रहेगा.

राजधानी पटना में रुक-रुककर हुई बारिश

इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. आगे तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसे में बारिश को लेकर लोगों से सतर्क रहने और खुले में नहीं रहने की अपील की जा रही है. राजधानी पटना की बात करें तो, रविवार रात को शुरू हुई बारिश सोमवार तक जारी रही. रातभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या लोगों को झेलनी पड़ी. सुबह भी जोरदार बारिश पटना में हुई. इसके साथ ही पूरे दिन बादल छाए हुए हैं.

Also Read: Bihar Flood Alert: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बहनों और 2 भाइयों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >