Bihar Ka Mausam: ठंड के थर्ड डिग्री टॉर्चर के लिए तैयार हो जाएं बिहार के लोग, इस तारीख से पारा होगा धड़ाम

Bihar Ka Mausam: दिसंबर की शुरुआत के साथ बिहार में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. कई जिलों में घना कोहरा छाने से सुबह की ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट होगी और 19 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी दस्तक दे सकती है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. बुधवार को बेतिया, गोपालगंज समेत 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह-सुबह ठिठुरन बढ़ गई. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम को कोहरा बने रहने की संभावना है. हालांकि अभी शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.

पछुआ हवा के 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की उम्मीद है, जिससे सर्द हवा का प्रभाव और तेज होगा. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिनों में 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पिछले 24 घंटे में पटना, समस्तीपुर, गोपालगंज, बेतिया समेत कई जिलों में कोहरा दर्ज किया गया, वहीं समस्तीपुर 10.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा.

19 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह से बिहार में कड़ाके की ठंड शुरू होगी. रिपोर्ट के अनुसार, पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट संभावित है, जबकि दूसरे सप्ताह में यह 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. तीसरे सप्ताह तक तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे गिर सकता है. महीने के अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है, जो जनवरी मध्य तक जारी रह सकती है.

पटना के तापमान में गिरावट, बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच दिसंबर महीने में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की भी संभावना है.

नवंबर की बारिश ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2021 से 2024 के बीच नवंबर में लगभग सूखा रहने वाला बिहार इस साल बारिश से तरबतर हुआ. पटना में 9.8 एमएम, गया में 14.3 एमएम, भागलपुर में 70.9 एमएम, पूर्णिया में 46.4 एमएम और वाल्मीकिनगर में 23.2 एमएम बारिश दर्ज की गई.

Also Read: Patna News: पटना की इन 20 जगहों पर गलती से भी न करें छेड़खानी, सादे लिबास में तैनात रहेगी महिला पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >