Bihar Rain Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून! इन 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 16 जुलाई से पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में वज्रपात, तेज हवाएं (40 किमी प्रति घंटे तक) और मेघगर्जन की आशंका जताई गई है. विभाग ने किसानों और खुले स्थानों पर रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. शेष जिलों में मौसम फिलहाल सामान्य रहेगा, हालांकि गर्मी और उमस से लोग बेहाल रह सकते हैं. तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

16 जुलाई से पूरे बिहार में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 16 जुलाई से पूरे राज्य में मानसून फिर से जोर पकड़ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसूनी ट्रफ लाइन बिहार की ओर शिफ्ट होगी. इसके सक्रिय होते ही सभी जिलों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है.

इस बार मानसून की शुरुआत काफी धीमी रही. जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले दस दिनों में बारिश की कमी ने किसानों को चिंता में डाल दिया. खासकर धान की बुआई प्रभावित हुई है. खेतों में नमी की भारी कमी दर्ज की गई, जिससे रोपनी का कार्य रुक गया.

अब तक 52% कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से 52% कम बारिश हुई है. जहां 275 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां सिर्फ 133 मिमी बारिश हुई है. दक्षिण बिहार के पटना, गया, भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद जैसे जिलों में खेती पर असर पड़ा है. कई क्षेत्रों में खेत सूखने लगे और किसान निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हो गए.

बीते 24 घंटे का हाल

गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रहे. लखीसराय में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. गया सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आस-पास रहेगा. नमी का स्तर 80-85 प्रतिशत तक बना रहेगा, जिससे उमस महसूस की जा सकती है.

Also Read: बिना सुनवाई नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से किसी का नाम, SC को चुनाव आयोग ने दिलाया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >