Bihar Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, झेलना पड़ेगा कोहरे का टॉर्चर, जानिए कैसा रहेगा तापमान

Bihar Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कोहरे का टॉर्चर लोगों को झेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही सोमवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. राज्य में ठंड एक बार फिर लौट आई है. इस बीच मौसम विभाग ने 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली और समस्तीपुर जिले में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है.

मौसम विभाग ने क्या जताई संभावना?

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि सोमवार तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होने वाला है. कुछ जिलों में तो बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है. लेकिन तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही पछुआ हवा चलने की भी संभावना जताई गई है लेकिन इसके बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा. बदलते मौसम को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

पिछले 24 घंटे में कितना गिरा तापमान?

पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. इसके अलावा जिन जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, उनमें वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, छपरा, पटना, गया, डेहरी, फारबिसगंज, अगवानपुर, पूर्णिया और सुपौल शामिल है. इन जिलों में सुबह और शाम के वक्त तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

क्यों बन रही जिलों में कोहरे की स्थिति?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, उत्तर भारत में हवा की रफ्तार बेहद कम है, जिससे वातावरण में नमी लंबे समय तक बनी हुई है. रात के समय तापमान तेजी से गिरने के कारण रेडिएशन फॉग बन रहा है. ठंडी रातें, नमी और शांत वातावरण मिलकर कोहरे को और घना बना रहे हैं. खासकर उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार में इसका असर ज्यादा दिख रहा है.

Also Read: Bihar Train News: तेजस, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला समेत इन ट्रेनों में सीटें फुल, अब क्या बचा है ऑप्शन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >