मार्च में ही ड्राई हीट की चपेट में बिहार, इस दिन हो सकती है बारिश, चलेगी तेज हवा

Bihar Ka Mausam: बिहार में होली के बाद तापमान चढ़ गया है. मौसम विभाग की माने तो, सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ गया है. मार्च महीने में ही राज्य ड्राई हीट की चपेट में है. अचानक बढ़ी गर्मी के बीच जल्द ही राहत मिलने की भी संभावना जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मार्च के महीने में ही लोगों को मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है. दोपहर के वक्त लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में लगभग एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इतना ही नहीं, करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है, जिससे लोगों को लू जैसा एहसास होगा.

पिछले 24 घंटे में कितना चढ़ा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. पटना की बात करें तो, अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो, 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. अगले 24 घंटे में कुछ जिलों के तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है.

नया विक्षोभ हो सकता है एक्टिव

मौसम विभाग की तरफ से नए विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना भी जताई गई है. नया विक्षोभ एक्टिव होने के बाद मौसम करवट ले सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. विभाग की ओर से बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. साथ ही बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के आस-पास बन रहे नए सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है. इसका असर बिहार में भी पड़ सकता है.

10 और 11 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विभाग की माने तो, 10 मार्च को कुछ जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इसके साथ ही 11 मार्च को भी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: बिहार के नए गवर्नर बने सैयद अता हसनैन, नंद किशोर यादव को मिली नागालैंड की जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >