अगले 48 घंटे बिहार में छाया रहेगा बादल, बारिश के साथ हाई स्पीड में हवा चलने का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. होली के बाद पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली. रविवार को 9 जिलों में बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में रविवार की रात से हल्का बदलाव शुरू हुआ है. इस कारण उत्तर बिहार के नौ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अधिकांश भागों में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिन का तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इसके बाद पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और गया जिलों के भागों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

15 से 17 मार्च तक के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा और इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. बिगड़ते मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने और खासकर किसानों से खुले में नहीं रहने की अपील की है.

मंगलवार को कैसा रहा बिहार का मौसम?

मंगलवार को बिहार में मौसम को लेकर विभाग की ओर से बताया गया कि कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले मंगलवार को धूप का असर भी थोड़ा कम देखने के लिए मिला. मौसम विभाग की माने तो, दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. राज्य का अधिकतम तापमान 31 से 33.2 डिग्री सेल्सियस के बीच गर्ज किया गया.

Also Read: JDU ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, जमकर लगे जिंदाबाद के नारे, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >