बिहार में गुड़ प्लांट लगाने के लिए अब 25 जनवरी तक मौका, मिलेगा 1 करोड़ तक फंड

Bihar News: बिहार सरकार ने गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों और निवेशकों को बड़ी राहत दी है. गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है. इस योजना के तहत 6 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है.

Bihar News: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने गुड़ उत्पादन इकाइयों को लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब किसान और निवेशक 25 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. राज्य सरकार पहले से ही गन्ना की खेती और चीनी उद्योग को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए अनुदान दिया जा रहा है. अब गुड़ उद्योग को भी प्रोत्साहन देने के लिए बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना लागू की गई है.

क्या-क्या लाभ मिलेगा

बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर सरकार 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक अनुदान दे रही है. यह अनुदान इकाई की पेराई क्षमता पर निर्भर करेगा. कम क्षमता वाली इकाइयों को कम और अधिक क्षमता वाली इकाइयों को ज्यादा अनुदान मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभाग ने क्या बताया

गन्ना उद्योग विभाग ने बताया कि 5 से 20 टन प्रतिदिन गन्ना पेराई करने वाली इकाई को अधिकतम 6 लाख रुपये दिए जाएंगे. 21 से 40 टन क्षमता वाली इकाई को 15 लाख रुपये, 41 से 60 टन क्षमता वाली इकाई को 45 लाख रुपये और 60 टन से अधिक क्षमता वाली इकाई को 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

किसान और निवेशक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सरकार का मानना है कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण को सौगात, बंजरिया, तेतरिया और बनकटवा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >