मेट्रो से जुड़ेगा पटना एयरपोर्ट, 2027 तक बनेगा समग्र उद्यान, जानिए सीएम सम्राट का आदेश

Bihar Government: पटना में कई परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी ने अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पटना मेट्रो का काम जल्द निपटा लेने, समग्र उद्यान को तैयार करने और सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर कई आदेश दिए.

Bihar Government: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कई आदेश दिए. सम्राट चौधरी ने कहा, सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा करें. मेट्रो निर्माण में जो भी कठिनाइयां हैं, उन्हें जल्द दूर करें. लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने यह आदेश दिया.

पटना एयरपोर्ट से होगा मेट्रो का जुड़ाव

पटना मेट्रो के बारे में बताया गया कि पटना एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़े जाने की योजना है. पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम डेवलप किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा.

समग्र उद्यान पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही दीघा से सभ्यता द्वार तक 6 किलोमीटर लंबा उद्यान 25 सितंबर 2027 तक बनकर तैयार होगा. इसमें पार्किंग, उद्यान, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, छह खेल मैदान, महिला हाट और शहरी समूह का निर्माण होगा. सीएम सम्राट ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए इसे समय से योजनाबद्ध ढंग से पूरा करें. पार्किंग व्यवस्था और खेल मैदान सहित अन्य अवयवों का इस ढंग से निर्माण करें.

सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना बनाई गई है. इन टाउनशिप के विकास के लिए तेजी से कार्य करें. परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फेज वाइज काम करने का निर्देश दिया. जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान को लेकर सीएम ने कहा, सौंदर्यीकरण और विकास कार्य इस ढंग से कराएं, जिससे लोग सुरक्षित रहे और आनंद भी उठा सकें.

Also Read: बिहार के 16 जिलों में बस स्टैंड पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी फैसिलिटी, जानें परिवहन विभाग की प्लानिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >