बिहार में पंचायतों का फंड मैनेजमेंट होगा हाईटेक, हर एक पैसे के खर्च पर रखी जाएगी नजर, सरकार चुनेगी बैंकिंग पार्टनर

Bihar Government: बिहार के पंचायतों में जल्द ही नई व्यवस्था शुरू होने वाली है. पंचायतों का फंड मैनेजमेंट हाईटेक तरीके से होगा. यहां हर एक पैसे के खर्च पर पटना से नजर रखी जाएगी. इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड डैशबोर्ड काम करेगा.

पटना से सविता की रिपोर्ट

Bihar Government: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं को मिलने वाले वित्त आयोग के अरबों रुपये के फंड के प्रबंधन की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है. ग्राम पंचायतों, ब्लॉक और जिला परिषदों के खातों में आने वाली राशि की डिजिटल तरीके से मॉनिटरिंग होगी. विभाग ने इस पूरे फंड मैनेजमेंट सिस्टम को संभालने और एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए एक या अधिक शिड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों को बतौर बैंकिंग पार्टनर चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड डैशबोर्ड करेगा काम

इसके लिए विभाग की ओर से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया गया है. इस नई हाईटेक व्यवस्था के तहत राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक एक सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड डैशबोर्ड काम करेगा. इसका सीधा फायदा यह होगा कि पटना में बैठे अधिकारी भी एक क्लिक पर यह देख सकेंगे कि किस जिला परिषद, ब्लॉक या ग्राम पंचायत को कितना फंड मिला, उसमें से कितना खर्च हुआ और कितनी ट्रांजैक्शंस पेंडिंग हैं.

मेकर-चेकर मॉडल और ई-ग्राम स्वराज से जुड़ेगा सिस्टम

जानकारी के मुताबिक, फंड के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग से सख्त तकनीकी सुरक्षा दी जायेगी. डिजिटल पेमेंट के लिए 'मेकर-चेकर अप्रूवल वर्कफ्लो अनिवार्य होगा, यानी बिना तय स्तर की मंजूरी के कोई भुगतान नहीं हो सकेगा. इसके साथ ही, बैंकों के इस सिस्टम को सुरक्षित एपीआई के जरिए सरकारी ट्रेजरी, पीएफएमएस और केंद्र सरकार के ई ग्राम स्वराज पोर्टल से सीधे लिंक किया जाएगा.

इससे यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजने और ऑडिट करने में होने वाली लेटलतीफी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. शॉर्टलिस्ट होने वाले बैंकों का मूल्यांकन तकनीकी क्षमता, राज्यव्यापी नेटवर्क और उनकी ओर से दी जाने वाली तकनीकी टीम के आधार पर टोटल 100 अंकों (वेटेज) के पैमाने पर किया जाएगा. इच्छुक बैंकों को 22 जुलाई की शाम तक पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव सह नोडल पदाधिकारी कार्यालय में अपना प्रस्ताव जमा करना होगा.

Also Read: बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र: सरकार ने पेश किया 87,383 करोड़ रुपये का बजट, बताया पूरा मास्टर प्लान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >